नई दिल्ली, जनवरी 9 -- Hindu Killed in Bangladesh: पिछले साल बांग्लादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व में अंतरिम सरकार बनने के बाद से ही हिंदुओं पर हिंसा का दौर शुरू हो गया। एक के बाद एक हिंदुओं की हत्या होने लगी। कई मंदिरों को तोड़ दिया गया और यहां तक कि सरकारी नौकरी में काम कर रहे हिंदुओं से भी जबरन इस्तीफा लिया जाने लगा। इस बीच, पिछले महीनेभर में बांग्लादेश में कम-से-कम पांच हिंदुओं की हत्या कर दी गई। इसपर भारत सरकार ने शुक्रवार को यूनुस सरकार को साफ-साफ समझा दिया कि वह वह अपने यहां हो रहीं सांप्रदायिक घटनाओं पर सख्ती से अंकुश लगाए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ''हम अल्पसंख्यकों के साथ-साथ उनके घरों और व्यवसायों पर चरमपंथियों द्वारा बार-बार किए जा रहे हमलों का चिंताजनक सिलसिला देख रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि इस तरह की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.