फरीदाबाद, फरवरी 26 -- नूंह, मुख्य संवाददाता। जिले में बढ़ते सड़क हादसों को लेकर जिला प्रशासन एक्शन मोड़ पर आ गया है। सड़कों पर अवैध पार्किंग करने, गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। गुरुवार को हुई जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह फैसला किया गया। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बैठक की अध्यक्षता की। उपायुक्त अखिल पिलानी ने सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सख्ती के निर्देश दिए। जनवरी और फरवरी में सैकड़ों चालान कर लाखों रुपये जुर्माना वसूला गया। उपायुक्त ने साफ कहा कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब ढिलाई नहीं बरती जाएगी। सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके। बैठक में पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार समेत प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अवैध पार्किंग और रॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.