बिहारशरीफ, मार्च 19 -- सख्ती पर कहा-दूसरे के सर्टिफिकेट पर बनी हूं शिक्षिका, एफआईआर हरिपुर मिडिल स्कूल में थीं बहाल, समदा-पालीगंज की शिक्षिका का था सर्टिफिकेट बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। गलत तरीके से शिक्षिका बनने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जिला शिक्षा विभाग ने सख्ती बरती, तो परवलपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरिपुर की शिक्षिका ने खुद कहा कि वे किसी दूसरे के सर्टिफिकेट पर नौकरी कर रही हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थापना डीपीओ आनंद शंकर के आदेश पर परवलपुर बीईओ विजय शंकर प्रसाद ने प्रखंड शिक्षिका सुजीता कुमारी के विरुद्ध थाने में एफआईआर करायी है। जितने दिन का वेतन लिया है, वह भी उन्हें लौटाना होगा। जेल की हवा खाएंगी, सो अलग। क्या है मामला : परवलपुर बीईओ ने बताया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेखोपुर (बिहारशरीफ) में तैनात...