संतकबीरनगर, फरवरी 22 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले में चल रही माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा के चौथे दिन सख्ती के बीच गृह विज्ञान व फोटोग्राफी, मुद्रण व इतिहास की परीक्षा शांति पूर्वक कराई गई। दोनों पालियों में कोई नकलची नहीं पकड़ा गया। दोनों पाली में 609 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल में 512 व इंटर में 97 छात्र अनुपस्थित रहे। कुल 8 हजार 808 छात्रों ने परीक्षा दी। कंट्रोल रूम से परीक्षा की निगरानी होती रही। परीक्षा केन्द्रों पर दूसरे दिन शांतिपूर्ण माहौल रहा। कहीं से किसी गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली। सचल दल केन्द्रों का निरीक्षण करते रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चन्द नाथ ने बताया कि शनिवार को हाईस्कूल की गृह विज्ञान व इंटर की फोटोग्राफी, मुद्रण व इतिहास की परीक्षा आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल की गृह विज्ञान की...