फिरोजाबाद, मई 1 -- जिले में लेखपाल भर्ती परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 21 मई को होने वाली परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र तय कर दिए हैं तथा अब प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। सुबह दस से 12 बजे तक होने वाली परीक्षा में पारदर्शिता का पूरा ध्यान रखा जाएगा। शासन द्वारा परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। 21 मई को होने वाली परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रमुख कॉलेजों को परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया है। परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन स्तर पर कवायद शुरू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...