फिरोजाबाद, अप्रैल 25 -- फिरोजाबाद, होमगार्ड भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से ही शहर में गहमा-गहमी रही। परीक्षा सुबह दस बजे से थी, लेकिन परीक्षा केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। कई परीक्षार्थी बाहर से आए थे लिहाजा रास्ते में जाम आदि की आशंका को देखते हुए घर से जल्दी निकले थे। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स का भी सख्त पहरा रहा तो सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट की मौजदूगी में सख्त तलाशी के बाद में ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया गया। शनिवार से होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू हो गई। जिले में परीक्षा के लिए सीएल जैन कॉलेज, एमजी बालिका इंटर कॉलेज, एमजी महिला पीजी कॉलेज, दाऊदयाल महिला पीजी कॉलेज, एसआरके पीजी कॉलेज, जलेसर रोड स्थित राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें...