फिरोजाबाद, जुलाई 4 -- फिरोजाबाद, जिले में शिक्षक पात्रता परीक्षा शनिवार को तीसरे दिन सख्ती के बीच हुई। सुबह की पाली में होने वाली परीक्षा के लिए आठ बजे से पहले ही केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों का पहुंचना शुरू हो गया। सख्त तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश मिला। शनिवार को जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर व्यवस्थाएं देखीं। वहीं केंद्र पर तैनात कार्मिकों के परिचय पत्र की भी जांच की। शनिवार को तीसरे दिन शिक्षक पात्रता परीक्षा का अंतिम दिन था। शनिवार को सुबह की पाली में परीक्षा थी। सुबह से ही जिले में बनाए गए चारों परीक्षा केंद्रों पर पुलिस फोर्स के साथ में अधिकारी मुस्तैद रहे। यह भी पढ़ें- टेट परीक्षा संपन्न, आखिरी दिन 879 गैरहाजिरपरीक्षार्थियों की लंबी लाइन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थि...