आजमगढ़, फरवरी 27 -- आजमगढ़, संवाददाता। संस्कृत बोर्ड की पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा द्वितीय की परीक्षाएं गुरुवार को दो पालियों को सकुशल संपन्न हुई। दोनों पालियों में 886 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। वहीं, 552 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सचल दल परीक्षा में नकल रोकने के लिए केंद्रों का भमण करता रहा। प्रभारी डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि गुरुवार को पहली पाली में पूर्व मध्यमा द्वितीय की अंग्रेजी और चित्रकला विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 938 मे से 509 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 429 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा काट लिया। वहीं, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष की जीवविज्ञान और गणित विषय की परीक्षा हुई। जिसमें पंजीकृत 326 में से 217 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, 109 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। द्वितीय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.