सिद्धार्थ, जुलाई 5 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टेट) के तीसरे और अंतिम दिन शनिवार को हुई एक पाली की परीक्षा में जिले के नौ परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सघन निगरानी के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। सख्ती के बीच 356 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। प्रत्येक केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल व सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखी गई। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय शिक्षक पात्रता परीक्षा संपन्न, अंतिम दिन 212 रहे अनुपस्थित परीक्षार्थियों की संख्या शनिवार को सिर्फ एक पाली में परीक्षा होनी थी, परीक्षा के लिए 2933 परीक्षार्थी नामांकित थे, लेकिन 356 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। ...