चित्रकूट, मार्च 15 -- चित्रकूट, संवाददाता।जिले में सात केन्द्रों पर दूसरे दिन भी शांतिपूर्ण तरीके से सख्त सुरक्षा के पहरे में पुलिस सब इंस्पेक्टर की परीक्षाएं हुई। दोनो दिन सभी केन्द्रों में दो-दो पालियों में परीक्षाएं कराई गई। प्रत्येक पाली में 2640 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। दूसरे दिन दोनो पालियों में 27 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोंड दी। इसे परीक्षा दौरान बरती गई सख्ती का असर माना जा रहा है। रविवार को पहली पाली में पंजीकृत 2640 के सापेक्ष 1948 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 692 ने परीक्षा छोंड दी। यही स्थिति दूसरी पाली में भी देखने को मिली। दूसरी पाली में 1938 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि 702 अभ्यर्थी नदारद रहे। सभी सातो परीक्षा केन्द्रों में सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट केन्द्रों में तैन...