बिहारशरीफ, फरवरी 17 -- सख्ती : 5 राजस्व कर्मचारियों पर हुई विभागीय कार्रवाई डीएम ने प्रपत्र क गठित करने का दिया आदेश सक्षम अधिकारी के अस्वीकृति के बावजूद कर दिया था दाखिलखारिज बिहारशरीफ, निज संवाददाता। जिला के पांच राजस्व कर्मचारियों पर मंगलवार को विभागीय कार्रवाई हुई। डीएम कुंदन कुमार ने अस्थावां अंचल के राजस्व कर्मचारी कृष्णदेव कुमार, मनोज कुमार, फलेन्द्र कुमार, सूरज कुमार रजक और दीपक कुमार पर प्रपत्र क गठित करने का आदेश दिया है। उन्होंने एक ही दस्तावेज पर दाखिल-खारिज वाद की अस्वीकृति की अनुशंसा किये जाने के बाद भी उसी दस्तावेज पर बिना सक्षम पदाधिकारी के आदेश के दाखिल-खारिज वाद स्वीकृत करने की अनुशंसा की थी। डीएम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। इसमें यह गड़बड़ी सामने आयी। उन्होंने सख्त लहजे में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.