मेरठ, मार्च 10 -- शहर में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ रविवार को यातायात पुलिस ने सख्त अभियान चलाया। मोडिफाइड साइलेंसर, मानक के विपरीत नंबर प्लेट लगाने वालों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 163 चालान किए, जबकि सात वाहनों को सीज कर दिया। सघन चेकिंग अभियान दोपहर तीन बजे से रात नौ बजे तक शहर के विभिन्न चौराहों और प्रमुख मार्गों पर चलाया गया। अभियान के दौरान कुल 892 वाहनों की जांच की गई। यातायात पुलिस के अनुसार पटाखों जैसी तेज आवाज करने वाले मोडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई। इस दौरान ऐसे 48 वाहनों के चालान किए गए और सात वाहनों को सीज किया गया।इसके अलावा मानक के विरुद्ध फॉल्टी नंबर प्लेट लगाने वाले 91 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इसी के साथ पुलिस ने वाहनों पर जातिसूचक शब्द लिखकर सड़क पर चलाने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.