सख्ती : 100 वाहनों के काटे चालान, तीन बसों को किया गया सीज
बागपत, जून 22 -- बागपत। शहर के राष्ट्र वंदना चौक पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। परिवहन विभाग और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों ने 100 वाहनों के चालान किए। इस दौरान सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) ने गाड़ियों के शीशों से काली फिल्म भी हटवाई। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से यह संयुक्त अभियान चलाया गया। इस सघन चेकिंग में नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक वाहनों के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त, अनाधिकृत रूप से संचालित तीन बसों और सात ओवरलोड वाहनों को भी जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। सड़क सुरक्षा से संबंधित इस संयुक्त प्रवर्तन अभियान में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीमों ने जिले के प्रमुख मार्गों, व्यस्त चौराहों, स्कूल मार्गों, बाजार क्षेत्रों और संवेदनशील स्थानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.