खगडि़या, अप्रैल 18 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जनगणना 2027 के अंतर्गत स्वगणना को लेकर आयोजित बैठक से अनुपस्थित रहने वाले आधे दर्जन अधिकारियों के एक दिन के वेतन कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। गत 16 अपै्रल को डीएम नवीन कुमार ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान स्वगणना समेत अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए थे लेकिन इस महत्वपूर्ण बैठक से अनुपस्थित रहने वाले सदर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, सदर प्रखंड सहाकारिता प्रसार पदाधिकारी, बेलदौर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी, एक कनीय अभियंता से एक दिन के वेतन की कटौती करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यह भी पढ़ें- जनगणना 2027: एक मई तक स्वयं कर सकते हैं स्वगणना : डीएम उल्लेखनीय है कि जनगणना 2027 के तहत स्वगणना का कार्य शुक्रवार को शुरू हो गया है। ...