बिहारशरीफ, मई 2 -- सख्ती : पराली जलाने वाले 7 किसानों पर फिर की गयी कार्रवाई डीबीटी पोर्ट से निबंधन रद्द, तीन साल तक नहीं मिलेगी योजना का लाभ प्रखंड स्तर पर बनी है टीम, हर खेत पर रखी जा रही है विशेष नजर फोटो पराली: नूरसराय के पास गेहूं की कटनी के बाद खेत में जले फसल अवशेष। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। बार-बार चेतावनी देने के बाद भी अपनी मनमर्जी करने वाले किसानों पर नकेल कस दिया गया है। गेहूं की कटनी के बाद फसल अवशेष (पराली) जलाने वाले सात किसानों फिर कार्रवाई की गयी है। कुछ दिन पहले चार किसानों पर कार्रवाई की गाज गिरी थी। अब आकड़ा बढ़कर 11 हो गया है। कार्रवाई की जद में आने वाले सभी किसानों को तीन साल तक कृषि विभाग की किसी भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

किसानों को जागरूक करने के लिए निगरानी किसानों को जागरूक करने और पराली जलाने पर पूरी तर...