मेरठ, मार्च 7 -- नगरपंचायत लावड़ में दौराला-मसूरी मार्ग मुख्य बाजार और सब्जी मंडी में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को लेकर नगर पंचायत ने सख्त रूख अपनाया। नगर पंचायत अधिकारियों ने मार्ग के दोनों ओर सीमा निर्धारित करते हुए पीली पट्टी से निशानदेही कराई। नगर पंचायत अधिकारियों ने पीली पट्टी का उलंघन कर अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को जुमार्ना और कार्रवाई की चेतावनी दी। नगर पंचायत लावड़ अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि दौराला-मसूरी मार्ग बाजार में जाम की समस्या को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। लोगों की सिकायत पर अतिक्रमण को हटाने के लिए दौराला मसूरी मार्ग पर दोनों ओर कर्मचारियों से पीली पट्टी खिंचवाई गई है। व्यापारियों और रेहड़ी-ठेला लगाने वाले लोगों को निर्धारित पीली पट्टी के अंदर ही सामान रखने की हिदायत दी गई। निर्धारित पीली पट्...