दुमका, मार्च 21 -- बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा शुक्रवार को आसनबनी पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने पंचायत सचिव द्वारा की गई अनियमितता को पकड़ा और पंचायत सचिव को तत्काल प्रभाव से प्रभार मुक्त कर दिया गया। निरीक्षण के दौरान 15वीं वित्त से सबंधित रोकड़ पंजी, योजना पंजी, उपस्थिति पंजी आदि का अवलोकन किया गया। अवलोकन के दौरान योजना पंजी एवं रोकड़ पंजी में कई गड़बड़ियां उजागर हुई। योजना में भुगतान की गई राशि रोकड़ पंजी में दर्ज नहीं की गई थी। विगत कई महीना से पंचायत सचिव एवं मुखिया रोकड़ पंजी में हस्ताक्षर नहीं कर रहा है। समान क्रय से संबंधित भंडार पंजी का भी संधारण नहीं किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.