सख्ती : खराब खाद्य उत्पादों को बाजार से जल्द हटाना होगा
नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। बाजार में बिक रहे असुरक्षित और मिलावटी खाने के सामान पर लगाम लगाने के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्राधिकरण ने एक नया डिजिटल 'फूड रिकॉल पोर्टल' शुरू किया है। इसकी मदद से अब खराब पाए गए खाद्य उत्पादों को बाजार से हटाने की प्रक्रिया न केवल तेज होगी, बल्कि इसकी पूरी जानकारी आम जनता के लिए भी उपलब्ध होगी। अब तक अगर किसी कंपनी का कोई उत्पाद जांच में फेल हो जाता था, तो उसे बाजार से वापस मंगाने की प्रक्रिया कागजों पर होती थी, जिसमें काफी समय लगता था। आम उपभोक्ताओं तक सही सूचना समय पर नहीं पहुंच पाती थी। इस समस्या से निपटने के लिए देश के खाद्य सुरक्षा नियामक ने खाद्य रिकॉल यानी उत्पादों को बाजार से हटाने की प्रक्रिया को कागजी कार्रवाई से हटाकर रियल टाइम निगरानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.