सख्तीः सुबह छह से रात आठ तक चिन्हित मार्गों पर नहीं चल सकेंगे वाहन
बिजनौर, जून 17 -- बिजनौर। जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और 'जीरो फेटेलिटी डिस्ट्रिक्ट' कार्यक्रम को प्रभावी बनाने के लिए डीएम जसजीत कौर ने भारी एवं खनन वाहनों के आवागमन पर समयबद्ध प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। बुधवार को डीएम जसजीत कौर ने बताया कि पुलिस विभाग की संस्तुति और पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के क्रम में जनपद के छह थाना क्षेत्रों को जेडएफडी कार्यक्रम के तहत चिन्हित किया गया है। दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही के कारण बढ़ रही दुर्घटनाओं को देखते हुए कुछ प्रमुख मार्गों पर सुबह छह बजे से रात आठ बजे तक भारी एवं खनन वाहनों के संचालन पर रोक लगाई गई है。
प्रतिबंध का पालन डीएम ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि आदेश का उल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.