बिजनौर, मई 11 -- बिजनौर। जनपद में ड्रंक एंड ड्राइविंग के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की संयुक्त टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भनेड़ा टोल प्लाजा और पुरैनी टोल प्लाजा पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 21 भारी वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे 10 भारी वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान रविवार की रात स्थानीय पुलिस, यातायात पुलिस और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की संयुक्त टीम ने अभियान के दौरान भारी वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की। जांच में नशे की हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर 21 भारी वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के चल रहे 10 भार...