सख्तीः ड्रंक एंड ड्राइविंग पर शिकंजा, दो दिन में 54 वाहनों के चालान
बिजनौर, मई 18 -- बिजनौर। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले में दो दिन तक चले विशेष अभियान के तहत पुलिस ने सख्त कदम उठाया। अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने 54 वाहन चालकों के चालान किए। 16 और 17 मई को स्थानीय पुलिस, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने भनेड़ा टोल प्लाजा और पुरैनी टोल प्लाजा पर अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों की विशेष जांच की गई। अभियान के दौरान ड्रंक एंड ड्राइविंग करते पाए गए 54 वाहन चालकों के चालान किए गए। इसके अलावा ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। यह भी पढ़ें- यातायात पुलिस के विशेष अभियान में 370 वाहनों के चालानमॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हार्न पर सख्ती अभियान में तेज आवाज करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हार्न लगे वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.