नवादा, मार्च 29 -- नवादा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले भर में वाहनों की जांच का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें आमतौर पर बाइकर्स पर शिकंजा कसा जा रहा है। शुक्रवार को शहर के प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक, रजौली बस स्टैंड व सद्भावना चौक पर नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में वाहनों की सघनता से जांच की गयी। इस दौरान एसआई अमर कुमार व यातायात थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार भी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों की जांच की गयी। स्टंट बाइकिंग के आरोप में आधा दर्जन बाइक को जब्त कर लिया गया। बाइक का चालान काटा गया। चालान की राशि जिला परिवहन कार्यालय में जमा करने के बाद विमुक्त किया जाएगा। वहीं विभिन्न थाना क्षेत्रों में जांच के दौरान सड़कों पर बैरियर लगाकर वाहनों का रोका गया और सघनता से तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान हथियार व शराब की खास...