शाहजहांपुर, फरवरी 28 -- होली के त्योहार को देखते हुए आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी भी व्यक्ति को कच्ची शराब बनाते, बेचते या ले जाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी और जेल भेजा जाएगा। गांवों और शहरी इलाकों में संभावित ठिकानों को चिन्हित किया गया है। नदी किनारे, जंगल क्षेत्र और सुनसान स्थानों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके अलावा ढाबों, होटलों और किराना दुकानों पर भी जांच की जाएगी ताकि अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके। जिला आबकारी अधिकारी उदय प्रकाश ने बताया कि त्योहार के दौरान अवैध शराब की खपत बढ़ने की आशंका को देखते हुए सभी तहसीलों और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.