मुजफ्फरपुर, जून 10 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बैरिया गोलंबर से चांदनी चौक होते हुए दामोदरपुर तक मंगलवार की सुबह अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दर्जनों स्थायी और अस्थायी दुकानों को बुलडोजर से तोड़ा गया। वहीं, अभियान के दौरान परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने 125 ट्रक-बसों का अवैध पार्किंग में चालान काटा और ऑनस्पॉट तीन लाख रुपये से अधिक जुर्माना वसूला। हालांकि, अधिकारियों के लौटते ही हाईवे की सर्विस लेन में फिर ट्रक-बस का कब्जा हो गया। यह भी पढ़ें- अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दोबारा कब्जा करने पर जुर्माने की चेतावनीअभियान का आरंभ सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में डीएम सुब्रत कुमार सेन के निर्देश पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ सुबह 11 बजे से अभियान शुरू हुआ। इस दौरान सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाने के साथ यातायात में बाधा उत्पन्...