फरीदाबाद, मार्च 6 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से शुक्रवार को सेक्टर-56 में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान तोड़फोड़ दस्ते ने सौ से अधिक अवैध झुग्गियों को जमींदोज कर दिया। मौके पर लोगों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझा दूर कर दिया। टीम ने लोगों को चेतावनी दी कि यदि दोबारा कब्जा किया गया तो सख्त कदम उठाये जाएंगे। सेक्टर-56 एचएसवीपी द्वारा बसाया जा रहा नया सेक्टर है। यहां करीब 200 परिवार निवास कर रहे हैं। आरडब्ल्यूए प्रधान सतपाल ने बताया कि सेक्टर में काफी समय से अवैध निर्माण हो रहे हैं। दूसरे इलाकों में तोड़फोड़ के बाद लोग यहां झुग्गियां डाल कर रहने लगे।इसे लेकर स्थानीय कई बार एचएसवीपी अधिकारियों को शिकायत की गई। उन्होंने कहा कि झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों से सेक्ट...