लखीसराय, फरवरी 12 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर अस्पताल परिसर में सक्रिय तथाकथित निजी नर्सिंग होम दलाल के खिलाफ विभाग ने अब सख्ती शुरू कर दिया है। अस्पताल प्रबंधन ने बेवजह व नियमित परिसर में घूमने वाले संदिग्ध पर सुरक्षाकर्मियों को विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया है। इसके अलावा अस्पताल परिसर में दलालों से सावधान संबंधी चेतावनी बोर्ड भी लगाया है। जिसमें सिविल सर्जन एवं डीपीएम का सरकारी मोबाइल नंबर सार्वजनिक किया है। प्रबंधन की ओर से मरीज एवं उनके परिजन से अपील किया गया है कि कोई व्यक्ति अस्पताल की अव्यवस्था या सुविधा की कमी का हवाला देकर उन्हें बहकाने की कोशिश करे और निजी अस्पताल ले जाने का दबाव बनाए, तो वे तुरंत बोर्ड पर दिए गए नंबर पर संपर्क करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि ऐसे तत्व के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किया जाएगा। ज...