मुजफ्फर नगर, फरवरी 27 -- एडीएम वित्त एंव राजस्व गजेन्द्र कुमार ने जूम एप के माध्यम से जिला सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की है। उन्होंने शहर की सड़कों पर दौड रही अवैध ई रिक्शाओं पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने ई रिक्शाओं की भीड कम करने के भी सख्त निर्देश दिए है। एडीएम ने परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को वैध ई रिक्शाओं का रूट निर्धारित करने के आदेश दिए है। एडीएम ने कहा कि शहर के अन्दर अवैध रूप से ई-रिक्शा चल रही है। इन ई रिक्शाओं पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए है। वहीं वैध ई-रिक्शाओं का रूट निर्धारित किये जाने हेतु सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी व ट्रैफिक पुलिस के साथ विचार विमर्श करते हुए ई-रिक्शा से होने वाली भीड को कम करने हेतु निर्देशित किया गया। ब्लैक स्पॉटस पर कराये गये सुधारात्मक कार्य...