गुड़गांव, फरवरी 17 -- गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर इस बार कड़े इंतजाम किए गए हैं। गुरुग्राम जिले में बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर शिक्षा विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। बोर्ड ने स्पष्ट कर दिया है कि यदि किसी परीक्षा केंद्र पर गड़बड़ी, नकल या पेपर लीक की घटना सामने आती है और परीक्षा दोबारा करानी पड़ती है, तो उसका पूरा खर्च संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों से वसूला जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारियों के अनुसार, परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त केंद्र अधीक्षक, उप-अधीक्षक, पर्यवेक्षक और ड्यूटी स्टाफ की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई के साथ आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। बोर्ड ने निजी स्कूलों को भी सख्त चेतावनी दी है। यदि किसी निजी स्कूल का नाम प...