मोतिहारी, फरवरी 17 -- घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि। बिजली के अवैध उपभोग के खिलाफ विद्युत सहायक अभियंता आलोक कुमार के निर्देश पर जारी छापामारी अभियान के क्रम में अलग अलग गांवों के दस व्यक्तियों को बिजली की चोरी करते रंगे हाथ पकड़ कर जुर्माना करते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। कनीय अभियुता सागर कुमार झा,लाइन मैन रजनीश कुमार,टेक्निशियन शैलेश कुमार,ओमप्रकाश यादव व मानव बलों की टीम के द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गये 9 व्यक्ति मीटर को बाइपास कर बिजली की चोरी कर रहे थे जबकि एक व्यक्ति बिना कनेक्शन बिजली जलाते पकड़े गये। कदमवा ग्राम के रामबालक पंडित पर 4675रूपये,मीना देवी पति राधामोहन प्रसाद पर 15851रूपये,इंदू देवी पति लालबहादुर महतो पर 19665रूपये,बरवा खुर्द ग्राम के विपिन कुमार श्रीवास्तव पर 9390रूपये,बगही भेलवा ग्राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.