हरिद्वार, फरवरी 28 -- ऊर्जा निगम ने शनिवार को बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर क्षेत्र में 105 कनेक्शन काट दिए। इस दौरान मौके पर 14 लाख रुपये का राजस्व भी वसूला गया। ऊर्जा निगम के अनुसार, बार-बार आग्रह के बावजूद कई उपभोक्ता बकाया बिल जमा नहीं कर रहे थे। इसके मद्देनजर अवर अभियंता अक्षय चौहान और मुकेश रवि के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया गया। प्रथम-सब डिवीजन में 70 और द्वितीय-सब डिवीजन में 35 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। प्रथम सब डिवीजन से 11 लाख और द्वितीय सब डिवीजन से तीन लाख रुपये नगद जमा कराए गए। कई बकायेदारों के बिजली मीटर भी जब्त किए गए। स्पष्ट किया गया कि बकाया राशि जमा होने के बाद ही आपूर्ति बहाल की जाएगी। ईई रवि कुमार ने बताया कि मार्च तक वसूली अभियान जारी रहेगा। इस अभियान में इमरान मलिक, धर्म सिंह, श्रवण कुमार गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.