बागपत, मई 17 -- बागपत। अब बुलेट मोटरसाइकिल में मोडिफाइड साइलेंसर लगवाने वालों की खैर नहीं रहेगी। वहीं चार पहिया वाहनों में प्रेशर हार्न लगवाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने ऐसे वाहन मालिकों व चालकों के खिलाफ अभियान चला कर कार्रवाई करने का फैसला किया है। रोक के बावजूद चार पहिया वाहनों के चालक वाहनों में प्रेसर हार्न लगा कर चल रहे है। वहीं स्कूल-कालेज और अस्पतालों के आसपास ही नहीं बल्कि अन्य संस्थानों के पास भी अक्सर प्रेसर हार्न का इस्तेमाल करते है। इससे ध्वनि प्रदूषण फैल रहा है। यहीं नहीं प्रेसर हार्न और हूटर का धड़ल्ले से इस्तेमाल भी किया जा रहा है। इससे जहां परिवहन विभाग के नियमों का उलंघन हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए एसपी सूरज कुमार राय ने ऐसे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिए है। कहा है कि ऐसे...