देवरिया, मई 14 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर क्षेत्र में मानक के विपरित चल रहे निर्माण कार्य पर बुधवार को नपा का बुल्डोजर चला। नगर के नंदना वार्ड दक्षिणी पश्चिमी में रामचन्द्र गोंड़ के मकान से कृष्णा धर्मकांटा तक 28 लाख की लागत से बन रहे नाले नपा प्रशासन ने ध्वस्त करा दिया। यह भी पढ़ें- वार्ड 32 के बैरियर ग्राउंड पर चल रहा निर्माण कार्य, गुणवत्ता पर उठे सवालनिर्माण कार्य की अनियमितताएँ जल निकास के लिए वार्ड में नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य मे मानकों के अनदेखी की शिकायतें मिल रही थीं। आपके अपने अखबार हिंदुस्तान ने बुधवार के अंक में सफेद बालू ने बन रहा नाला जेई के निरीक्षण में खुली पोल शीर्षक से खबर प्रकाशित किया था। खबर में निर्माण कार्य मे मनमानी और लाल तथा सफेद बालू से निर्माण की बात लिखी गई थी। बुधवार को दोपहर बाद अधि...