सहारनपुर, मार्च 11 -- सहारनपुर। नगर निगम ने सीजीएसटी विभाग से 1.55 करोड़ की वसूली सहित तीन विभागों से 2.25 करोड़ से अधिक सर्विस चार्ज की वसूली की है। जबकि आयकर विभाग व डाक विभाग को भी करीब 10.5 करोड़ रुपये सर्विस चार्ज के बिल भेजे गए है। यदि इन विभागों द्वारा बकाया सर्विस चार्ज का भुगतान नहीं किया जाता तो अगले वर्ष बकाया राशि पर 12 प्रतिशत ब्याज पुनः देय होगा। कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम द्वारा राजस्व वसूली अभियान को तेज कर दिया गया है। अभियान के तहत सीजीएसटी विभाग सहारनपुर से एक करोड़ 55 लाख 78 हजार 820 रुपये मय ब्याज के वसूल किये गए है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त प्रबंधक केंद्रीय भंडारण निगम से वित्तीय वर्ष 2024-25 व वित्तीय वर्ष 2025-26 का सर्विस चार्ज 66 लाख 72 हजार तथा उप महाप्रबंधक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.