गुड़गांव, अप्रैल 7 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। केंद्रीकृत एडमिशन प्रक्रिया में लापरवाही अब गुरुग्राम के कॉलेजों पर भारी पड़ती नजर आ रही है। उच्च शिक्षा विभाग हरियाणा ने समय पर एडमिशन रजिस्ट्रेशन फीस जमा न करने वाले कॉलेजों पर लेट फीस लगा दी है। राज्यभर की सूची में गुरुग्राम के 6 कॉलेज भी शामिल हैं, जिनसे लाखों रुपये की वसूली की जानी है। विभाग ने सभी कॉलेजों को तय समय में राशि जमा करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, केंद्रीकृत एडमिशन प्रक्रिया के तहत निजी और सहायता प्राप्त कॉलेजों को छात्रों के रजिस्ट्रेशन से प्राप्त फीस का एक निर्धारित हिस्सा उच्च शिक्षा विभाग को जमा कराना होता है। कई कॉलेजों द्वारा यह राशि समय पर जमा नहीं कराई गई, जिसके चलते विभाग ने लेट फीस लगाते हुए अब बकाया राशि वसूलने का आदेश जारी किया है। सभी कॉलेजों को 13 अप्रैल तक डिमां...