नई दिल्ली, जून 23 -- सुहेल हामिद नई दिल्ली। बाजार में मनमानी पैकिंग पर लगाम कसने की तैयारियों में जुटी सरकार कुछ और पदार्थों की पैकिंग आकार निर्धारित करने की तैयारी कर रही है ताकि, उपभोक्ताओं को भ्रामक पैकिंग के जरिए गुमराह नहीं किया जा सके। उपभोक्ता मंत्रालय इस दिशा में जल्द दिशा निर्देश जारी कर सकता है। यह भी पढ़ें- सख्ती: खाद्य पदार्थों के पैकेट का माप भी तय होगाउपभोक्ता मंत्रालय द्वारा उपाय उपभोक्ता मंत्रालय ने दो सप्ताह पहले ही खाद्य तेल की बिक्री के मानक आकार निर्धारित किए हैं। इसके तहत खाद्य तेल सिर्फ निर्धारित माप के पैकेट में ही बेचने की इजाजत होगी। इसके लिए मंत्रालय ने खाद्य तेल बनाने वाली कंपनियों को तय माप के अनुसार पैकिंग के लिए तीन माह का वक्त भी दिया है।भ्रामक पैकिंग की समस्या उपभोक्ता मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा क...