संभल, फरवरी 19 -- जनपद में बकाया ऋण की वसूली को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। राजस्व विभाग और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की पंवासा व कैलादेवी शाखाओं की संयुक्त टीम ने ऋण जमा न करने वाले किसानों की भूमि चिन्हित कर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्रवाई के तहत गांव कैलमुंडी, निरयावली और शाकिन शोभापुर में संबंधित किसानों के खेतों पर लाल झंडियां लगाई गईं। यह संकेत है कि यदि निर्धारित समय तक बकाया ऋण जमा नहीं किया गया तो इन खेतों की नीलामी की जाएगी। प्रशासन के अनुसार चिन्हित भूमि की नीलामी 28 फरवरी को की जाएगी। इस दौरान नायब तहसीलदार बबलू कुमार, पंवासा शाखा के प्रबंधक केदारनाथ और कैलादेवी शाखा के प्रबंधक प्रबल गौतम समेत राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.