सीतामढ़ी, अप्रैल 16 -- सीतामढ़ी। शहर में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और नर्सिंग होम के खिलाफ बुधवार को प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी रिची पांडेय के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सदर अस्पताल के आसपास चल रहे कई निजी स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की, जिसमें बड़े पैमाने पर अनियमितताएं उजागर हुईं। जिला संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिन्हा और डुमरा स्वास्थ्य प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई की। जांच के दौरान कई क्लीनिक और नर्सिंग होम ऐसे पाए गए, जहां न तो चिकित्सक मौजूद थे और न ही पैरामेडिकल स्टाफ। इसके बावजूद मरीजों का इलाज धड़ल्ले से किया जा रहा था।कार्रवाई के दौरान सदर अस्पताल के समीप गली में संचालित मेदांता पॉलीक्लिनिक और एक निजी मकान में बिना नाम से चल रहे नर्सिंग होम को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.