सीतामढ़ी, अप्रैल 25 -- सुरसंड। प्रखंड क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शुक्रवार को व्यापक छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई जिला पदाधिकारी के निर्देश पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रामकिशोर सिंह व सीओ सतीश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई। छापेमारी दल में डॉ. आरआर कुमार, डॉ. मो. अतीक नदाफ, थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता, पीएसआई विनोद कुमार, मो. सदरुद्दीन व अमन कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल थे। टीम ने सुरसंड बाजार स्थित सिटी अस्पताल, डॉ. युगल किशोर चौधरी मेमोरियल एवं सुरसंड आई केयर क्लीनिक की जांच की।जांच के दौरान आवश्यक कागजात, पंजीकरण एवं चिकित्सकीय मानकों के अभाव में इन तीनों संस्थानों को अवैध पाते हुए तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया। यह भी पढ़ें- ेंयासेंकासयरेंकयासरेंयसेंायसंे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.