समस्तीपुर, मार्च 24 -- मोहिउद्दीननगर। मोहिउद्दीननगर के पासवान चौक के समीप एनएच 122 बी किनारे बने लगभग आधे दर्जन से अधिक घरों पर मंगलवार को प्रशासन का बुलडोजर चला। सड़क किनारे लोग तमाशबीन बने उक्त कार्रवाई देखते रह गए और इसी बीच रामनाथ साह, सुरेश पासवान, अनीता देवी, अरुण पासवान और बालगोविंद पासवान समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों के घरों को तोड़ कर ध्वस्त कर दिया गया। हालांकि प्रशासन को गृहस्वामी के कड़े विरोध का सामना भी करना पड़ा। लेकिन देखते देखते सड़क किनारे बने घर को जमीदोज कर दिया गया। बताया जाता है कि हाजीपुर-बछवाड़ा एनएच 122 बी का 80 प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। शेष कार्य लोगो द्वारा अतिक्रमण कर लिए जाने के कारण बाधित था। इसी बाधित कार्य को पूरा करने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में मजिस्ट्रेट सह बीडीओ डॉ. नवकंज कुमार एवं प...