फरीदाबाद, मार्च 9 -- फरीदाबाद/बल्लभगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट सिटी को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम ने एक बड़ा अभियान शुरू किया है। अलग-अलग इलाकों में चल रही लगभग 750 अवैध डेयरियों को शहर से बाहर शिफ्ट किया जाएगा। इसी कड़ी में सोमवार को बल्लभगढ़ इलाके से अभियान का आगाज किया गया, जहां तीन डेयरियों का चालान किया। इसके अलावा नगर निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ लखानी चौक, सारन गांव के आसपास अवैध रूप से चल रही 50 से अधिक मीट की दुकानों को सील कर दिया। कुछ को जेसीबी से ढहा दिया गया।नगर निगम से प्राप्त आंकडों के अनुसार स्मार्ट सिटी में 750 से अधिक डेयरियां चल रही है। सबसे ज्यादा संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, पर्वतिया कॉलोनी के साथ ही सेक्टर-22, 25, 55 में संचालित हैं। लोगों का आरोप है डेयरी संचालक गाय-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.