सखुआ पत्ता तोड़ने के क्रम में पेड़ से गिरा एचएम, घायल
सिमडेगा, मई 24 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि।थाना क्षेत्र के बरसलोया भिंजपुर गांव स्थित जंगल से सखुआ पत्ता जोड़ने के क्रम में गिरने से प्रधानाध्यापक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल शिक्षक राप्रावि के प्रधानाध्यापक मानराम सिंह है। मनराम शनिवार को सखुआ का पत्ता तोड़ने जंगल गया था। वह एक पेड़ में चढ़ कर सखुआ का पत्ता तोड़ रहा था। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पीठ के बल जमीन पर गिर गया। जमीन में गिरने से उसके रिढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। परिजनों ने उसे शिवम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.