समस्तीपुर, मई 10 -- विभूतिपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय विभूतिपुर पूरब के प्रांगण में समग्र शिक्षा के तहत किशोरियों के लिए कार्यक्रम अंतर्गत अधिष्ठापित "सखी सहायता डेस्क" के अंतर्गत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और उनकी माता को माहवारी से संबंधित जानकारी दी गई। प्रधानाध्यापक रेखा रानी ने शारीरिक मानसिक बदलाव एवं स्वच्छता से संबंधित जानकारी के बारे में छात्राओं और उनकी माता को विस्तार से बताया और नोडल शिक्षिका पूनम कुमारी ने खानपान और माहवारी के समय होने वाले समस्याओं को विस्तार से चर्चा की। कोमल कुमारी और इंदिरा कुमारी ने भी स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर अपने विचार साझा किया। कार्यक्रम में छात्राओं सहित उनके महिला अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...