लखीसराय, सितम्बर 25 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। महिला एवं बाल विकास निगम, लखीसराय के तत्वावधान तथा महिला सशक्तिकरण केंद्र के सहयोग से गुरुवार को हलसी परियोजना अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 24, धीरा में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं एवं किशोरियों को महिला अधिकार, सरकारी योजनाओं, घरेलू हिंसा से संरक्षण, बाल विवाह और पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सखी वार्ता में बाल विवाह के रोकथाम को ले महिलाओं को किया जागरूकमहिला अधिकार और सरकारी योजनाएं जिला परियोजना प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि सखी वार्ता का उद्देश्य समाज की अंतिम पायदान पर रहने वाली महिलाओं तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री नारी शक्ति योजना के तहत संचालित विभि...