सासाराम, जुलाई 14 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम व जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत आयोजित सखी वार्ता में छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा, शिक्षा, आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिला हेल्पलाइन 181 के उपयोग, बाल विवाह निषेध कानून तथा लैंगिक समानता पर भी जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को डायरी, पेन और अल्पाहार वितरित किया गया तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...