खगडि़या, अप्रैल 29 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता महिला एवं बाल विकास निगम खगड़िया के तत्वधान में जिले के बेलदौर प्रखंड अंतर्गत तेलिहार हरिजन सामुदायिक भवन में मंगलवार को आयोजित सखी वार्ता में किशरी के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास पर जोर दिया गया। जिसमें जिला परियोजना प्रबंधक विजय कुमार, प्रभारी केंद्र प्रशासक अन्नू कुमारी, पर्यवेक्षिका व सेविका ने भाग लिया। सखी वार्ता में माहवारी स्वछता के बारे मे सम्पूर्ण जानकारी दी गई एवं स्वास्थ्य ,पोषण एवं समग्र विकास के लिए बालिकाओं को बताया गया कि लड़कियां जब शिक्षित होती हैं तो आने वाली पीढ़ी सशक्त होती है । हर बालिका को सशक्त व शिक्षित करें। यह भी पढ़ें- खगड़िया: सखी वार्ता में किशरी के स्वास्थ्य, पोषण एवं समग्र विकास पर दिया जोर उनका उत्थान करें। इस उद्देश्य से लड़कियों के अधिकारों को उजागर करना...