सखी वार्ता कार्यक्रम में महिलाओं को किया जागरूक
पूर्णिया, जून 18 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड में गुरुवार को महिला एवं बाल विकास विभाग की पहल पर सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं किशोरियों को महिला अधिकार, सामाजिक कुरीतियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बाल विवाह उन्मूलन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, दहेज प्रथा, लैंगिक हिंसा, महिला सुरक्षा तथा अल्पायु में मातृत्व के दुष्प्रभावों पर विस्तार से जानकारी दी गई। वक्ताओं ने बाल विवाह और दहेज जैसी कुरीतियों के उन्मूलन में समाज की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी लक्ष्मी कुमारी एवं वन स्टॉप सेंटर की केंद्र प्रशासक कुसुम कुमारी ने वन स्टॉप सेंटर तथा 181 महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी। यह भी पढ़ें- सखी वार्ता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.