सखी वार्ता कार्यक्रम में दी योजनाओं की जानकारी
बेगुसराय, जुलाई 7 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन की ओर से मंगलवार को साहेबपुरकमाल प्रखंड अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-84 में गोद भराई एवं सखी वार्ता कार्यक्रम किया गया। इसके अतिरिक्त राजकीयकृत मध्य विद्यालय पंचवीर में भी सखी वार्ता कार्यक्रम किया गया। इस दौरान महिलाओं, किशोरियों एवं आमजन को महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बाल विवाह निषेध, वन स्टॉप सेंटर, साइबर क्राइम से बचाव, माहवारी स्वच्छता सहित महिला सशक्तीकरण एवं बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं एवं किशोरियों को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.