सखी वार्ता कार्यक्रम में ग्रामीणों को योजनाओं की दी गई जानकारी
मुंगेर, मई 15 -- मुंगेर, एक संवाददाता। महिला एवं बाल विकास निगम, मुंगेर की ओर से शुक्रवार को धरहरा प्रखंड अंतर्गत गौरैया गांव में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र संख्या-80 में सखी वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण लाभुकों के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विशेष शिविर भी लगाया गया, जिसमें कुल 26 लोगों के आभा कार्ड, श्रम कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए।कार्यक्रम में मिशन शक्ति के अंतर्गत महिला हेल्पलाइन 181, डीएचईडब्ल्यू एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समेत अन्य सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ग्रामीणों को दी गई। के साथ ही कार्यक्रम में शामिल अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भरता, स्वास्थ्य सुरक्षा एवं सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- महिला कल्याण विभाग की ओर से स्वावलंबन कैंप आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.