सखी वन स्टॉप सेंटर से कई महिलाओं की जिंदगी में लौटी खुशियां
बगहा, जुलाई 31 -- बेतिया,निज संवाददाता । नौ वर्षों की लंबी जुदाई, अनगिनत उम्मीदें और अंतत: खुशी के आंसुओं से भरा मिलन। सखी वन स्टॉप सेंटर, बेतिया की संवेदनशील पहल ने वर्ष 2017 से बिछुड़ी एक महिला को उसके पति और परिवार से मिलाकर एक टूटे हुए परिवार को फिर से जोड़ दिया।
भावनात्मक पुनर्मिलन शुक्रवार को वरीय उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर, रोचना माद्री की उपस्थिति में महिला को विधिवत उसके पति के सुपुर्द किया गया। इस दौरान भावनात्मक माहौल देखने को मिला। वर्षों बाद एक-दूसरे को सामने देखकर पति-पत्नी की आंखें नम हो गईं। परिवार के सदस्यों ने सखी वन स्टॉप सेंटर और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
प्रशासनिक संवेदनशीलता इस अवसर पर वरीय उप समाहर्ता-सह-नोडल पदाधिकारी, सखी वन स्टॉप सेंटर, रोचना माद्री ने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.