कोडरमा, मई 25 -- कोडरमा। महावारी दिवस के अवसर पर सखी वन स्टॉप सेंटर, कोडरमा में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से मासिक धर्म स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को बताया गया कि मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना आवश्यक है। साथ ही नियमित स्वच्छता अपनाने, संतुलित आहार लेने एवं समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि महिलाएं घर और बाहर दोनों जिम्मेदारियों का निर्वहन करती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति छोटी सी लापरवाही भी गंभीर बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना च...